डॉक्टर का पर्चा कैसे पढ़ें
हेलो दोस्तों आप में से बहुत से लोग अपने जीवन में कभी न कभी बीमार जरूर पढ़े होंगे और बीमार पड़ने पर आप डॉक्टर के पास गए होंगे लेकिन डॉक्टर आपको पर्ची में ऐसे क्या लिखता है जिसे आप समझ नहीं पाते हैं लेकिन आपके फार्मेसिस्ट या पैरामेडिकल स्टाफ उस पर्चे को आसानी से समझ पाते हैं और उसके अनुसार आपको दवाइयां देते हैं
सबसे पहले बात कर लेते हैं क्या आपके पर्चे के कौन से हिस्से में mostly क्या लिखा हुआ होता है
पर्चे में सबसे ऊपर हॉस्पिटल का नाम या डॉक्टर का नाम लिखा हुआ होता है
इसके ठीक नीचे मरीज का नाम उम्र लिंग और पता लिखा होता है
![]() |
| Prescription sample myhealth |
इसके बाद पर्चे में बाई तरफ इन्वेस्टिगेशन यानी कि जांच के लिए अलग से कॉलम बना हुआ होता है जिसमें डॉक्टर आपकी जांचों जैसे ब्लड प्रेशर, temperature, pulse आदि चीजों को लिखता है या आपको एडवाइज करता है कि यह जांचे आपको करवानी है
पर्चे के बीचो बीच सबसे ऊपर डॉक्टर आपकी हिस्ट्री आपकी कंप्लेंट या शिकायत यानी आप को क्या परेशानी हो रही है आप से पूछ कर लिखता है और उसके अनुसार डायग्नोसिस लिखता है यहां पर डॉक्टर द्वारा कुछ कोड वर्ड का यूज किया जाता है जैसे Dx, Hx, h/o, c/o, k/c/o. आदि।
जिनके अपने-अपने अलग-अलग मतलब होता है ।
Dx- diagnosis.
Hx or h/o- history of.
C/o- complain of.
K/c/o- known case of.
इसके ठीक नीचे डॉक्टर एक सिंबल बनाता है जिसे आपने लगभग सभी पर्चा में देखा होगा वह होता है Rx जिसका मतलब होता है to take या Dr इस symbol के द्वारा भगवान से रोगी के स्वस्थ होने की कामना करता है
Rx का क्या मतलब होता है
Rx- to take या For you
इस Rx के ठीक नीचे मेडिसिन लिखी होती है
पर्चे में प्रयोग होने वाली short form
मेडिसिन का नाम लिखने से पहले डॉक्टर उसकी doses form के बारे में लिखता है कि वह टेबलेट form में है या कैप्सूल फॉर्म में है या फिर सिरप है या कोई लगाने वाली मेडिसिन है आइए जानते हैं कि डॉक्टर कौन-कौन सी शार्ट फॉर्म लिखता है और इनका क्या मतलब होता है
Tab .tablet
cap- capsule
syp- syrup
susp- suspension
inj- injection
oint- ointment
cr- cream
इसके बाद डॉक्टर दवाई का नाम और मात्रा के बारे में लिखते हैं कि कौन सी मेडिसिन कितनी मात्रा में लेनी है जैसे पेरासिटामोल 500mg या diclofenac 50 mg.
मात्रा लिखने के ठीक बाद डॉक्टर द्वारा उस मेडिसिन को खाने के तरीके के बारे में लिखा जाता है जैसे कौन सी मेडिसिन कितनी बार खानी है और किसके साथ खानी है और कब खानी है इसके लिए डॉक्टर कुछ लेटिन वर्ड का इस्तेमाल करता है जिनके बारे में हम discuss कर रहे हैं
prescription में प्रयोग होने वाले latin word और उनका मतलब
a.c - खाना खाने से पहले
P.c - खाना खाने के बाद
1Od - दिन में एक बार
1bd - दिन में दो बार
1tds - दिन में तीन बार
1qid - दिन में चार बार
qd - हर रोज़
qod - एक दिन छोड़ के
qh हर घंटे
1state - immediate
S.o.s - जरूरत पड़ने पर
h.s - रत को सोते टाइम
1tsf - 1 teaspoon full (एक पूरा चम्मच)
I.V -intra venous
I.M - intra muscular
LA - locally apply
F.E.U.O - for external use only
F.I.U.O - for internal use only
dc dis continue
फ्रेंड्स ये कुछ मुख्यतया प्रयोग होने वाले लैटिन शब्द है जिनका उपयोग डॉ द्वारा आपके पर्चे में किया जाता है उम्मीद करते है की अगली बार जब आप आपके पर्चे को पड़ने की कोसिस करोगे तो काफी हद तक आप अपनी मेडिसिन को लेने के बारे में समझ सकोगे. अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube channel को subscribe करे और video को देखें.













