डॉक्टर का पर्चा कैसे पढ़ें. how to read prescription.

 डॉक्टर  का पर्चा   कैसे पढ़ें 

 हेलो दोस्तों आप में से बहुत से लोग अपने जीवन में कभी न कभी बीमार जरूर पढ़े होंगे और बीमार पड़ने पर आप डॉक्टर के पास गए होंगे लेकिन डॉक्टर आपको पर्ची में ऐसे क्या लिखता है जिसे आप समझ नहीं पाते हैं लेकिन आपके फार्मेसिस्ट या पैरामेडिकल स्टाफ उस पर्चे को आसानी से समझ पाते हैं और उसके अनुसार आपको दवाइयां देते हैं 


लेकिन असली समस्या तब आती है जब आप उन दवाइयों को लेने के तरीकों को भूल जाते हो और गलत तरीके से दवाई को लेना शुरू कर देते हैं इससे होता क्या है कि जो दवाई आपको आराम करने के लिए दी गई थी वह दवाई अपना प्रॉपर एक्शन नहीं कर पाती और कई बार गलत तरीके से खाने की वजह से दवाइयां आपस में रिएक्शन भी कर जाती है जिससे आपकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लग जाती है. आज के इस टॉपिक में हम आपको आपके प्रिस्क्रिप्शन को पढ़ना सिखाएंगे ताकि आप घर बैठे अपने पर्चे को समझ पाए और उसके अनुसार अपनी दवाइयों को ले सके


 सबसे पहले बात कर लेते हैं क्या आपके पर्चे के कौन से हिस्से में mostly क्या लिखा हुआ होता है 

पर्चे में सबसे ऊपर हॉस्पिटल का नाम या डॉक्टर का नाम लिखा हुआ  होता है 

इसके ठीक नीचे मरीज का नाम उम्र लिंग और  पता  लिखा होता है 

Prescription sample
myhealth


इसके बाद पर्चे में बाई तरफ इन्वेस्टिगेशन यानी कि जांच  के लिए अलग से कॉलम बना हुआ होता है जिसमें डॉक्टर आपकी जांचों जैसे  ब्लड प्रेशर,  temperature, pulse आदि  चीजों को लिखता है या आपको एडवाइज करता है कि यह जांचे आपको करवानी है

 पर्चे के बीचो बीच सबसे  ऊपर डॉक्टर आपकी हिस्ट्री आपकी कंप्लेंट या शिकायत यानी आप को क्या परेशानी हो रही है  आप से पूछ कर लिखता है और उसके अनुसार डायग्नोसिस लिखता है यहां पर डॉक्टर द्वारा कुछ कोड वर्ड का यूज किया जाता है जैसे  Dx,  Hx, h/o, c/o, k/c/o. आदि। 

 जिनके अपने-अपने अलग-अलग मतलब होता है ।

Dx- diagnosis.

Hx or h/o- history of.

C/o- complain of.

K/c/o- known case of.

इसके ठीक नीचे डॉक्टर एक सिंबल बनाता है  जिसे आपने लगभग सभी पर्चा में देखा होगा वह होता है Rx जिसका मतलब होता है to take या Dr इस symbol के द्वारा भगवान से  रोगी के स्वस्थ होने की कामना करता है


Rx का क्या मतलब होता है 

Rx- to take या For you 

 इस Rx  के ठीक नीचे मेडिसिन लिखी होती है


पर्चे में प्रयोग होने वाली short form 

 मेडिसिन का नाम लिखने से पहले डॉक्टर उसकी doses form  के बारे में लिखता है कि वह टेबलेट form  में है या कैप्सूल फॉर्म में है या फिर  सिरप है या कोई लगाने वाली मेडिसिन है   आइए जानते हैं कि डॉक्टर  कौन-कौन सी शार्ट फॉर्म लिखता है  और इनका क्या मतलब होता है

Tab .tablet

cap- capsule

syp- syrup

susp- suspension

inj- injection

oint- ointment

cr- cream

 इसके बाद डॉक्टर दवाई का नाम  और मात्रा के बारे में लिखते हैं कि कौन सी मेडिसिन  कितनी मात्रा में लेनी है जैसे पेरासिटामोल 500mg या diclofenac 50 mg.

 मात्रा लिखने के ठीक  बाद डॉक्टर द्वारा उस मेडिसिन को खाने के तरीके के बारे में लिखा जाता है  जैसे कौन सी मेडिसिन कितनी बार खानी है और किसके साथ  खानी है और कब खानी है इसके लिए डॉक्टर कुछ लेटिन वर्ड का इस्तेमाल करता है जिनके बारे में हम discuss कर  रहे हैं

prescription में प्रयोग होने वाले latin word और उनका मतलब 


a.c - खाना  खाने से पहले 

P.c - खाना खाने के बाद 

1Od - दिन में एक बार 

1bd - दिन में दो बार 

1tds - दिन में तीन बार 

1qid - दिन में चार बार 

qd  - हर रोज़ 

qod  - एक दिन छोड़ के  

qh  हर घंटे 

1state - immediate 

S.o.s - जरूरत पड़ने पर 

h.s - रत को सोते टाइम 

1tsf  - 1 teaspoon  full (एक पूरा चम्मच) 

I.V -intra  venous 

I.M - intra muscular 

LA - locally apply 

F.E.U.O - for external use only 

F.I.U.O - for internal use only 

dc  dis continue


फ्रेंड्स ये कुछ मुख्यतया प्रयोग होने वाले लैटिन शब्द है जिनका उपयोग डॉ द्वारा आपके पर्चे में किया जाता है उम्मीद करते है की अगली बार जब आप आपके पर्चे को पड़ने की कोसिस करोगे तो काफी हद तक आप अपनी मेडिसिन को लेने के बारे में समझ सकोगे. अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube  channel को subscribe करे और video को देखें.  



Location: Dehradun, Uttarakhand, India

0 comments:

Post a Comment