कोरोना वायरस या कोविड़ 19 आज पूरा विश्व कोरोना की चपेट में है आइये बिस्तृत रूप से कोरोना को समझते है
COVID 19
CO - CORONA V- VIRUS D -DISEASE 2019 कोविड 19 का पूरा नाम कोरोना वायरस बीमारी 2019 हैयह वायरस साल 2019 में बुहान शहर में पहली बार इंसानो में डिटेक्ट हुआ यह वायरस मुख्य रूप से हमारे LUNGS को प्रभावित करता है
फैलता कैसे है (Mode of transmission )
1 . Droplet इन्फेक्शन से
2 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ के संपर्क में आने से
3 अप्रत्यक्ष रूप से वायरस के संपर्क से
1. ड्रॉपलेट इन्फेक्शन -
इसमें वायरस से संक्रमित व्यक्ति के द्वारा हवा में छींकने खांसने या बात करने से वायरस छोटी छोटी बूंदो के साथ हवा में कुछ समय के लिए रहता है इस दौरान यदि कोई स्वस्थ व्यक्ति उस एरिया में सांस लेता है तो वायरस स्वस्थ व्यक्ति के सरीर में प्रवेश कर जाता है और उसे संक्रमित कर देता है
2 - कोरोना पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आने से -- इस प्रकार का संक्रमण रोगी के सीधे सम्पर्क में आने से हो सकता है कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से हाथ मिलाने से, गले मिलने से वायरस आपके हाथों या शरीर में अटैच हो जायेगा और यदि वह अपने हाथो को बिना सेनिटाइजर या साबुन से धोये अपने नाक मुँह या आँख को छू लेते है तो वायरस आपकी शरीर में प्रवेश कर जायेगा और संक्रमित कर लेगा
3- अप्रत्यक्ष रूप से वायरस के संपर्क में आने से --इस प्रकार का संक्रमण वायरस से इन्फेक्टेड सब्जियों, खाने की वस्तुओ या इन्फेक्टेड सरफेस को छूने से वायरस आपके हाथो से होता हुआ स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर के उसको संक्रमित कर देता है
लक्षण/ SYMPTOMS
1 - बुखार
2- खाँसी ज़ुखांम
3- साँस लेने में परेशानी
बुखार खांसी जुकाम और सांस लेने में परेशानी होना कोरोना के मुख्य लक्षणों में से एक है लकिन इन लक्षणों का होना यह नहीं दर्शाता कि आप सच में कोरोना से संक्रमित है क्योंकि ये सभी लक्षण सामान्य वायरल इन्फेक्शन फ्लू आदि में भी देखने को मिलते है.. लकिन यदि ये लक्षण सीवियर होते जा रहे है तो व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अपनी कोरोना की जांच करवानी चाहिए
कोरोना वायरस शरीर में जाते ही व्यक्ति के respiratory सिस्टम को प्रभावित करता है पहले यह upper respiratory system नाक मुँह गले को infected करता है और धीरे धीरे संक्रमण ज्यादा बढ़ने पैर lower respiratory system में trachea और lungs को संक्रमित करता है जिससे संक्रमित रोगी को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है
बचाव / PREVENTION
1. SOCIAL DISTANCING-- संक्रमण से बचाव के लिए हमे social distancing का पालन करना चाहिए आपस में ४ से ५ मीटर की दूरी रखें
2. मास्क पहन के रखें-- घर से बहार जाने पर मास्क पहने या मुँह को कपडे से ढ़के
3 . Hand sanitizer का प्रयोग करें किसी भी सामान को हाथो से छूने के बाद हाथ को अल्कोहल बेस सेनिटाईजर से हाथो को साफ़ करे
4. समय समय पर साबुन से हाथ धुलें
5. गरम पानी सेवन करे
6. नमक पानी से गरारे करें
7. नाक मुँह और आँखों को छूने से बचें
8. बुखार या खांसी होने पर घर पर ही रहे
9. फलों या सब्जियों को खाने से पहले पानी से अच्छे से धोये
10. फर्श टेबल दरवाजों को ब्लीचिंग से साफ़ करे









Really awesome blog!!! I finally found great post here.I really enjoyed reading this article. It's really a nice experience to read your post. Thanks for sharing your innovative ideas. Excellent work! I will get back here.Exporter of Naron cream | Wholesaler of Grafix cream |Distributors of Penon Cream|
ReplyDelete